Tuesday, February 14, 2012

जुबां अपनी-अपनी


          जुबां अपनी-अपनी
                            -डा.राज सक्सेना
षष्टिपूर्ति मना चुके मंत्री,
एक सरकारी रेस्ट हाउस में,
सोलह बर्षीया दलिता से,
बलात्कार करते हुए पकड़े गए |
मीडिया के कैमरों की,
जद में जकड़े गए |
पहले तो उन्होंने आरोप को
सिरे से नकार दिया |
जब क्लिप दिखाया गया,
तो यह बयान दिया |
"तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर ,
पेश किया  है|
बलात्कार हमने नहीं,कन्या ने किया है |
हमें तो विरोधियों और मीडिया ने,
 जबरदस्ती  फंसा दिया है |
**********
इस घटना पर शासक दल प्रवक्ता,
और विरोधी दल प्रवक्ता ने क्या कहा सुनिये |
कपड़े फाड़िये ? और सिर धुनिये ?
***********
विरोधी दल प्रवक्ता ने,
घटना को असहनीय,अतिनिन्दनीय कहा |
बोले,"मन मारकर अन्तिम बार सहा |
पूरा शासकदल  जनता से बलात्कार कर रहा है,
सी बी आई और पुलिस के साथ,
दोषी मंत्री का पक्षधर बन रहा है |
घटना जघन्य है,पी एम जिम्मेवारी लें,
और इसी क्षण स्तीफा दें |
वरना विरोधी दल संसद नहीं चलने देगा,
दलित और कानून से
बलात्कार नहीं करने देगा ?
************
शासक दल प्रवक्ता,
नाक भौं सिकोड़ते हुए गुर्राया |
इस घटना को सिरे से नकारते हुए,
विरोधी कल्पना का कमाल बताया |
जब वीडियो फुटेज दिखाए गए-
तो नरम हो लिया |
बोला मैने फुटेज देख लिया है,
क्या आपने गौर किया है ?
यह बलात्कार नहीं,सहमति है,
विरोधियों की चालों की दुष्ट परिणति है |
मंत्री तो उसे गले लगा रहे थे,
सरकारी नीति के अनुपालन में-
वर्गभेद मिटा रहे थे ?
**********
इन बयानों के चलते मीडिया ,
अपना जाल बुन रहा था |
तीनों बयानों में से,
धमाकेदार क्लिपिंग चुन रहा था |
शीघ्र ही सारे चैनल घटना की-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाएंगे ?
पूरे दिन पुराना ही तोड़-मोड कर दिखायेंगे ?
आप कितना ही ऊबते रहें,
वे इसे एक्सक्लूसिव ही बताएंगे |
आपको और आप जैसे टी वी खोरों को-
'लाइव' कहकर जबरदस्ती चटाएंगे |
आप देखें न देखें,
इसे देखकर कन्या-को
आत्मग्लानि से,आत्म हत्या करने की -
स्थिति तक पहुंचाएंगे ?
आत्म हत्या करले,क्या फर्क पड़ता है-
चैनल तो विज्ञापनों से,मालामाल हो जाएंगे |
 अगली बार कोई और-
 कन्या ढूंढ लाएंगे ?
 फिर यही सब दोहराएंगे,
 पैसे कमाने के लिये
 किसी भी हद तक गिर जाऍगे ?

         -धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-262308(उ०ख०)
       मोबा-09410718777
 




No comments:

Post a Comment