Wednesday, December 26, 2012

दफ़ा हो जाएगा


       दफ़ा हो जाएगा
जब  हमारे  बीच से, लीडर दफ़ा हो जाएगा |
क्या रहे बाक़ी यहाँ  , कोरा सफ़ा हो जाएगा |
रौनक़ें सब साथ में,  उसके  यहां से जाएंगी,
बच गया ससंद भवन भी ,बेमज़ा हो जाएगा |
सब बुराई मुल्क की जब, साथ उसके जाएगी,
योजना पर योजना का,  सर सफ़ा हो जाएगा |
देश में बदकारियों का, हासिल न हो नाम तक,
मुफ़लिसी का नाम तब,हाजत-रफ़ा हो जाएगा |
क़ौम की सेहत गिरेगी,  हर तरफ़ जब हो सुकूं,
मुल्क का हरएक बशर,क़ाबिल-दुआ हो जाएगा |
मंच पर रोएंगे सब,पर मन में होंगे खुश सभी,
जब जहां बेग़म हुआ,तो क्या मज़ा रह जाएगा |
जिन दफ़ाओं पर दफ़ाएं,  लग रहीं थीं रात-दिन,
दर्दे-सर सब, उन दफ़ाओं का, दफ़ा हो जाएगा |
सिलसिला जब ख़त्म हो जाएगा इनका देश से,
शैतान भी हमसे पलट कर,दर-ख़फ़ा हो जाएगा |
'राज' लीडर जाएगा तो, शैतानियत जाएगी संग,
अम्न होगा, हर तरफ़ सब, बेमज़ा हो जाएगा |

No comments:

Post a Comment