Friday, June 3, 2011

leedr n bnna

              लीडर न बनना
                                              - राज सक्सेना

नाले में जाकर कहीं डूब मरना |
किसी ट्रेन के सामने कूद पड़ना |
जैसी भी चाहे, जितनी भी चाहे,
जी भर के प्यारे उछल कूद करना |
सलाह दे रहा हूँ न मेहनत से बचना,
किसी हाल में भी तू लीडर न बनना |

पढाई की प्यारे फिकर अपनी करना |
 मन हो तो खेलों  की करनी भी करना
नहीं हो अगर कोई  अच्छी व्यवस्था,
ठेली लगा  कर गुजर अपनी करना |
कर्जा उठा कर भले पेट भरना |
किसी हाल में भी तू लीडर न बनना

लीडर बना तो रहेगा न घर का |
पता पैर का रख सकेगा न सर का |
किसी भी जगह फिट नहीं हो सकेगा,|
बनेगा नवागत किसी एक दल का |
शुरू से ही दरियां बिछाने से बचना |
किसी हाल में भी तू लीडर न बनना |

बनेगा जो लीडर कटे नाक सबकी,
कमाई किसी की अगर तूने झटकी |
वादा किया और निभाया नहीं तो,
चली जाये इज्जत बने जो घर की |
किसी तरह साख घरभर की रखना ,
किसी ह्हालें भी तू लीडर न बनना |

होना भले ही कवि पुत्र मेरे,
उठा लूँगा  भरसक  सभी  खर्च तेरे |
कवि होके कुछ तू कम न सकेगा,
मैं पालूंगा बच्चे सभी यार तेरे |
जो चाहे तो तू भी खुला खर्च करना |
किसी हाल में भही तू लीडर न बनना |

- धन वर्ष, हनुमान मन्दिर, खटीमा-262308
(उत्तराखंड) मो - 9410718777

No comments:

Post a Comment